इक्फ़ाई यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा सावन महोत्स्व का आयोजन



इक्फ़ाई यूनिवर्सिटी रायपुर के महिला प्राध्यापक एवं अन्य महिला स्टाफ के समूह द्वारा 16 अगस्त 2021 को सावन महोत्सव का आयोजन कुम्हारी स्थित प्रांगण में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्य प्रकाश दुबे एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रविकिरण पटनायक उपस्थित थे।

सावन महीना भगवान सदा शिव को समर्पित है। सावन महीने में सर्वत्र हरियाली होती है तथा जीवन दायिनी नदियों में जल प्रवाह बढ़ता है।

प्रो. सत्य प्रकाश दुबे

सावन महोत्सव में महिलाएं हरित श्रृंगार कर सम्मिलित हुई, जिसमे महिलाओं द्वारा सावन गीत गाये गए एवं बहुत सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्य्यन विभाग के सह प्राध्यापक श्रीमती अदिति दानी ने किया, स्वागत भाषण श्री शिव नारायण द्वारा ज्ञापित किया गया। प्राध्यापक समूह को संबोधित करते हुए प्रो. सत्य प्रकाश दुबे ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन महीना भगवान सदा शिव को समर्पित है। सावन महीने में सर्वत्र हरियाली होती है तथा जीवन दायिनी नदियों में जल प्रवाह बढ़ता है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रविकिरण पटनायक ने सभी को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किया।

सावन उत्सव में मुख्य रूप से समस्त महिला प्राध्यापक एवं अन्य महिला स्टाफ उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post